समाचार सच, हल्द्वानी। गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस पर भारत विकास परिषद् शाखा हल्द्वानी द्वारा, गुरु सिंह सभा को २५ कंबल गुरुनानक पुरा गुरुद्वारे में भेंट किए। परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय, अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, सचिव डॉ अभिषेक मित्तल तथा उपाध्यक्ष विवेक कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से कंबल प्रदान किए गए।
गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के प्रकल्प संयोजक मनिंदर सिंह बिंद्रा ने कहा कि परिषद पिछले कई वर्षों से इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













