भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा लोगों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूकता अभियान अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में लोगों को संदेश पत्र देकर किया गया।
उनके द्वारा रिक्शा-ऑटो चालक ,सब्जी-फल विक्रेताओं से भी अपील करी कि वह इस जागरूकता अभियान के संदेशों का जन – जन में प्रचार कर लोगों को जागरूक करने में सहयोग प्रदान करें। उनके द्वारा सामाजिक संदेश लिखे हुए कार्ड भी लोगों को लगाए।
तथा वह लोग जहां भी जायें इस संदेश कार्ड में लिखे हुए सामाजिक संदेश लोगों को अवश्य पढ़ाने की कोशिश करें। जो कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में सहायक होगा जिससे उनके जेहन में यह विचार हमेशा रहे कि हमें सावधानी बरतनी है।
अभियान की शुरुआत कालाढूंगी रोड में लालडांट तक सभी ऑटो रिक्शा चालक, सब्जी फल विक्रेता व रिक्शा चालकों को वितरण कर उनकी कमीज पर लगाये। तथा उनसे आग्रह किया कि वह हमेशा इस कार्ड को लगाकर ही अपने कार्य पर निकले।
साथ ही उन लोगों को 120 हस्त निर्मित मास्क भी लोगों को बांटे। इस कार्यक्रम में नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज अधिकारी, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, विजय साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

इधर भारतीय जनता पार्टी नगर (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में वार्ड नं 3 हरिपुर कर्नल के वेलेजली बूथ नं 18 में 1230 मास्क वितरण एवं कोराना महामारी से बचने के लिए जन चेतना अभियान चलाया गया। साथ ही सभी बूथ निवासियों को साबुन से नियमित हाथ धोने बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सामाजिक दूरी को बनाए रखने का अनुरोध किया। और अपने घर में या पड़ोस मैं कोई भी व्यक्ति राज्य के बाहर से आता है तो तुरंत प्रशासन को संपर्क कर सहयोग करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, नगर महामंत्री दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, मंत्री आनंद आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रिंकी जोशी, बूथ अध्यक्ष चन्द्रपाल शर्मा, मास्क संयोजक अंशुल पांडे, युवा मोर्चा कार्यकर्ता योगेन्द्र परमार, बिन्नी उपस्थित रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440