हल्द्वानी के भावेश पांडे बने सिंगिंग स्टार

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्दूचौड़। पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवम् दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में सिंगिंग स्टार(पंखुड़ियाँ) सीजन-2 ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता में हल्द्वानी के भावेश पांडे बने विनर, जबकि बिपाशा पौड़ियाल ने दूसरा स्थान तथा माही रौतेला व नैतिक जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने कहा की कोरोना काल में बच्चों की प्रतिभाओ को प्लेटफार्म देने के लिए पंखुड़ियाँ संस्था निरंतर प्रयासरत है, जिसके चलते समाजसेवा के साथ साथ इस तरह के ऑनलाइन आयोजन कराये जा रहे है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में 13 वर्ष तक की उम्र के 2 दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमे 4 राउंड चले थे। प्रतियोगिता के निर्णायक गायक कपिल किशोर, पुष्पेन्द्र चंचल व सोनी मिश्रा थे। इस अवसर पर मुस्कान बिष्ट, स्नेहा कार्की, नवनीत चौहान पारस कांडपाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440