भवालीः चाय विकास बोर्ड प्रयोगशाला में विश्वकर्मा जयंती की धूम, कर्मचारियों ने लिया प्रगति का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। भवाली स्थित उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड, अल्मोड़ा की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा भाव से मनाई गई। पूरे कार्यक्रम में कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सफलता और प्रगति की कामना की।

बता दें कि मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की एक अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है, जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष हजारों कृषक और मृदा अनुसंधान से जुड़े विद्यार्थी लाभान्वित होते हैं। यह प्रयोगशाला न केवल कृषि विकास में सहायक है बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने का भी एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

इस अवसर पर प्रबंधक नवीन पांडेय, दीपक जोशी, श्रीमती प्रियंका जोशी, सुश्री मोनिका, गोपाल सिंह गैड़ा सहित प्रयोगशाला के अन्य कर्मचारियों ने मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ और सभी ने मिलकर संस्था की तरक्की और व्यक्तिगत सफलता के लिए संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें -   दुखदः सितारगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

कार्यक्रम के अवसर पर निदेशक महेंद्र पाल ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चाय विकास बोर्ड की प्रगति ही सभी कर्मचारियों की प्रगति है। हम सभी के अनुभव और योगदान से संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी।
कर्मचारियों ने उनके प्रेरक मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440