समाचार सच, हल्द्वानी। भीम आर्मी ने एससी-एसटी, ओबीसी व दिव्यांग छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान समेत अन्य मांगें उठाई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को बुद्घ पार्क में धरना दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य के एससी-एसटी, ओबीसी व दिव्यांग छात्र-छात्राओं को बीते तीन वर्षों से प्रशासनिक व विभागीय लापरवाही के चलते छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे इनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा एससी-एसटी, ओबीसी के बैकलॉग विशेष अभियान चलाने का शासनादेश जारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिस पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में छात्रवृत्ति भुगतान, रिक्त पद भरने, एससी-एसटी, ओबीसी के रोस्टर की पुरानी व्यवस्था हेतु निर्गत शासनादेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने, एससी-एसटी के अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति की संवैधानिक व्यवस्था शासनादेश निर्गत कर इन वर्गों को पदोन्नति देते समय रोस्टर व्यवस्था लागू करने, राज्य में एससी-एसटी समुदाय पर होने वाले जातीय उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला-पुलिस प्रशासन को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
इस दौरान भीम आर्मी के मंडल संरक्षक जीआर टम्टा, मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, जिलाध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष गौतम, मंडल उपाध्यक्ष रितिक कांत, ज़िला महासचिव उज्ज्वल चौहान, गोविंद गौतम, सुंदरलाल बौध्द, नवीन मूलनिवासी, दिलशाद, बबलू, फैजान सैफी, फैसल आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












