समाचार सच, हल्द्वानी। ऑनलाईन पढ़ाई के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा की जा रही वसूली के विरोध में चल रहे धरने को भीम फोर्स ने अपना समर्थन दिया है। धरने के माध्यम से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई गई है। कोरोना संक्रमणकाल में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही वसूली के विरोध में पार्षद रोहित प्रकाश के नेतृत्व में तिकोनिया स्थित बुद्घ पार्क में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इस धरने को गुरूवार को भीम फोर्स ने अपना समर्थन दिया है।
इस दौरान भीम फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष सिराज अहमद ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए चल रहे धरने को जनहित में बताया। कहा कि निजी स्कूल मनमानी पर उतारू हैं। लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार भी पूरी तरह से प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही वसूली में पूरी तरह से लिप्त है। कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले में पर कोई सकारात्मक कदम नहींउठाया गया तो भीम फोर्स जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
समर्थन देने वालों में भीम फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव सुलेमान मलिक, राष्ट्रीय सलाहकार मेहताब वारसी, कृष्ण कुमार, आफताब आलम अंसारी, समाज सेवी शाहिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष नफीस अहमद खान आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


