महाराष्ट्र के शायर बेताब पहुंचे हल्द्वानी, 8 फीट 10 इंच लंबी जुल्फों वाली रेनू धारियाल से की खास मुलाकात, पढ़ी शानदार शायरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
उत्तराखंड के हल्द्वानी की पहचान अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और नेचर टूरिज्म के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की एक बेटी के अनोखे हुनर और खूबसूरती के लिए भी देश-दुनिया में चर्चा होती है। हल्द्वानी की रेनू धारियाल, जिनके करीब 8 फीट 10 इंच (लगभग 271.50 सेंटीमीटर) लंबे बाल हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

रेनू धारियाल के लंबे बालों ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। उनके बालों का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसी खास पहचान से प्रभावित होकर यवतमाल (महाराष्ट्र) के मशहूर शायर एवं ओलराउंडर के तौर पर पहचाने जाने वाले शायर बेताब ने हल्द्वानी पहुंचकर रेनू धारियाल और उनके परिवार से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान धारियाल परिवार ने शायर बेताब का गर्मजोशी से स्वागत किया। रेनू के लंबे बालों को देखकर शायर बेताब ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके सम्मान में शायरी भी पेश की।

रेनू के बालों पर शायर बेताब ने पढ़ी शायरी
मुलाकात के दौरान शायर बेताब ने रेनू धारियाल के लंबे बालों की खूबसूरती को अपने अंदाज में बयां करते हुए कहा—
‘‘भारत की शान, उत्तराखण्ड-हल्द्वानी बेटी का कमाल,
लहराई जुल्फें घटा शरमाये, जिसकी नहीं कोई मिसाल,
वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस रेशमी जुल्फें ओ माय गॉड,
हुस्न है बेमिसाल, बेताब वही है मोहतर्मा रेनू धारियाल।”

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, हाई हिमालय में फंसे 136 ट्रेकर्स और पर्वतारोही

शायर बेताब की इस शायरी पर मौजूद धारियाल परिवार के सदस्यों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। रेनू धारियाल ने भी इस मुलाकात को यादगार बताया।

रेनू धारियाल ने कहा कि महाराष्ट्र से हल्द्वानी की दूरी भले ही काफी हो, लेकिन शायरी और कला की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने शायर बेताब के परिवार से मुलाकात पर खुशी जताई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 सितम्बर 2026, सोमवार | द्वितीया तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

हल्द्वानी की बेटी के लंबे बाल बने आकर्षण का केंद्र
रेनू धारियाल के लंबे बाल लंबे समय से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनके बालों की लंबाई करीब 6 फीट 10 इंच है। यही असाधारण लंबाई उन्हें अलग पहचान देती है।
धारियाल परिवार ने शायर बेताब की मुलाकात को खास बताते हुए उनका आभार जताया और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।

हल्द्वानी की बेटी रेनू धारियाल की कहानी यह भी बताती है कि किसी खास हुनर और पहचान को समर्पण के साथ संजोया जाए तो वह लोगों के लिए आकर्षण का विषय बन सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440