इन 5 राशियों पर रहेगी सावन में रहेगी भोले बाबा की विशेष कृपा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म के लोग इस पूरे महीने शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत का भी खास महत्व माना गया है। कहते हैं कि जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार को व्रत रख भगवान शिव की सच्चे मन से अराधना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। जानिए इस महीने किन राशियों पर शिव जी की विशेष कृपा रहने वाली है।
मिथुन – सावन का महीना इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ दिखाई दे रहा है। भाग्य में वृद्धि होने से आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकेगा। बिगड़े हुए काम बनने की संभावना है। शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। लाभ कमाने के कई अवसर हाथ लगेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है।
कर्क – इस राशि के जातकों पर भी शिव जी की विशेष कृपा बनती हुई दिखाई दे रही है। रुके हुए काम बनने के प्रबल आसार हैं। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। घर में भक्ति का माहौल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तनाव दूर रहेंगे।
तुला – इस राशि वालों के ऊपर शिव की विशेष कृपा रहेगी। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। माता पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम बन सकता है। व्यापार में उन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ – इस सावन महीने में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनकी ये इच्छा इस दौरान पूरी होने की प्रबल संभावना है। धन लाभ होने के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी ये महीना शुभ साबित हो सकता है।
मीन – आपका भाग्योदय होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आप जिस काम में मेहनत करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। लेन-देन के कार्यों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440