समाचार सच, हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास सड़क हादसे में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया है। इकलौते पुत्र की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
रामपुर रोड गली नंबर नौ निवासी मनोज सक्सेना की महावीरगंज में रेडीमेड की दुकान है। उनका इकलौता पुत्र मोनू अपने पिता को खाना देने के बाद ट्यूशन जाने की बात कहकर मीरामार्ग निवासी अपने दोस्त हिमांशु साह के साथ बुलेट पर सवार होकर दो गांव चला गया। बताया जा रहा है कि यहां पर उनके एक दोस्त की बर्थ पार्टी मनाई गई। नाश्ता करने के बाद दोनों दोस्त बुलेट से घर की लौट रहे थे तभी भुजियाघाट के पास पलटे हुए ट्रक से उनकी बुलेट टकरा गई जिससे दोनों खाई में गिर गए। सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया जहां पर मोनू (18) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर के इकलौते पुत्र की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि उसका साथी अभी गंभीर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















