भुली फाउंडेशन ने किया घर-घर जाकर थर्मल स्कैनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्दूचौड़ (रिम्पी बिष्ट)। कोरोना महामारी को देखते हुए आज ग्राम सभा जग्गी बंगर हल्दूचौड़ की गायत्री कॉलोनी व चुनाभट्टी में भुली फाउंडेशन द्वारा मास्क और सेनेटाइजर वितरण किये गए।
साथ ही घर-घर जाकर थर्मल स्कैनिंग द्वारा शारीरिक तापमान व पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा ब्लड ऑक्सीजन की जांच की गई। इस अवसर पर संस्था सदस्य मनोज पांडे ने बताया कि वर्तमान समय में भुली फाउंडेशन द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु समाज के हितार्थ घरों का सैनिटाइजेशन व प्राथमिक स्वास्थ लाभ हेतु बेसिक दवाई वितरण तथा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी साथ ही करोना पॉजिटिव परिवारों की सहायता करना, गांव में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन हेतु लोगों को सहयोग करना, गांव में जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराना तथा करोना के बचाव हेतु समाज में जागरूकता फैलाना आदि कार्यों को निरंतर प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इस अवसर पर विक्रम पोखरिया, मनोज पांडे, हृदेश बनकोटी, राहुल जोशी, ललित मिश्रा, विजय उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440