ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर रात बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए बफर स्टॉप से जा टकराई। हादसे में इंजन के पीछे लगे तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और कुछ दूरी पर जाकर पटरी छोड़ दी। इसके बाद डिब्बे जोरदार झटके के साथ दीवार से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के खांड गांव क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और स्टेशन प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फिलहाल किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -   पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के भीषण आग, सो रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग बीमार

जानकारी के अनुसार उज्जैनी एक्सप्रेस शाम को अपने निर्धारित समय पर योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को वॉशिंग लाइन में शंटिंग के लिए ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। यह ट्रेन मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होने वाली थी। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योगनगरी-रायवाला ट्रैक इस घटना से प्रभावित नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -   नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या मानवीय लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रैक और डिब्बों का निरीक्षण कर रही है। वहीं रेलवे प्रशासन ने राहत और मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया है।

घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद लोगों के बीच हादसे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440