उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, SWAYAM पर शुरू होंगे 5 नए ऑनलाइन कोर्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को भारत सरकार के डिजिटल शिक्षा मंच SWAYAM पर 5 नए MOOCs पाठ्यक्रम संचालित करने की मंजूरी मिली है। जुलाई 2026 सत्र से शुरू होने वाले इन कोर्सों के लिए विश्वविद्यालय को ₹67.50 लाख का अनुदान भी मिलेगा।

नए पाठ्यक्रमों में होमस्टे स्टार्ट-अप मैनेजमेंट, माइक्रो फाइनेंस, डेवलपमेंट स्टडीज़, असेसमेंट फॉर लर्निंग और एनालिटिकल लैब टेक्नीक्स जैसे रोजगारपरक एवं कौशल आधारित विषय शामिल किए गए हैं।

विश्वविद्यालय पहले से ही SWAYAM प्लेटफॉर्म पर 12 ऑनलाइन पाठ्यक्रम चला रहा है, जिनमें देश-विदेश के लाखों विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। “इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी” कोर्स सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है और यह 65 देशों तक पहुंच बना चुका है।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने कहा कि विश्वविद्यालय डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में भी विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुख ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440