उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक ‘ऑपरेशन’, शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए प्रदेश के प्रमुख राजकीय मेडिकल कॉलेजों में व्यापक फेरबदल कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेशों के तहत पांच मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। इस निर्णय से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, श्रीनगर और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों में नई प्रशासनिक टीम कार्यभार संभालेगी।

शासन के आदेश के अनुसार, सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के प्राचार्य पद पर किया गया है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे डॉ. जी.एस. तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी अहम बदलाव किए गए हैं। अब तक चिकित्सा शिक्षा के निदेशक का दायित्व संभाल रहे डॉ. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का नया प्राचार्य बनाया गया है। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को प्रदेश का नया चिकित्सा शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख

इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का प्राचार्य बनाया गया है। जबकि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -   अब 3D, AI और VR से पढ़ेंगे भौतिकी! डॉ. सुधा पाल के इनोवेशन को भारत सरकार ने किया डिज़ाइन रजिस्टर्ड

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बड़े प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना है। नए नेतृत्व से चिकित्सा शिक्षा और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440