धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला – राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण पर मुहर, पढ़ें अन्‍य फैसले….

खबर शेयर करें

समाचार सच, गैरसैंण। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद गैरसैंण में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई खास मुद्दों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर मुहर लगा जनहित का फैसला लिया।

सीएम धामी ने विधायक निधि में वृद्धि कर पार्टी के अंदर अपनी स्थिति को पहले से अधिक बेहतर किया। भविष्य में पार्टी के अंदर होने वाले किसी भी प्रकार का असन्तोष भी इस फैसले के बाद सिर नहीं उठाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर राज्य आंदोलनकारी व महिला मंगल दलों को दी गयी सौगात से भाजपा को पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है।

मंदिरों के सौंदर्यीकरण की धनराशि बढ़ा कर भी बहुसंख्यक समुदाय को खुश करने की नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी का शिकंजा, तीन नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे बयान देने, गैर जमानती वारंट जारी

प्रमुख फैसले जिन पर मुहर लगी –

राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मिली मंजूरी।

विधायक निधि बढ़ाने को मिली मंजूरी,. विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ प्रतिवर्ष की गई।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

नई सौर ऊर्जा नीति को मिली मंजूरी।

मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख मिलते के बजाय 50 लाख मिलेंगे।

महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई।

Big decision of Dhami cabinet – Seal on 10% reservation in government jobs for state agitators, read other decisions….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440