होटल-रिसॉर्ट संचालकों के लिए बड़ी खबर! नया नियम लागू, पुराने पंजीकरण का नवीनीकरण जरूरी

खबर शेयर करें

5 साल की पंजीकरण अवधि पूरी कर चुके होटल-रिसॉर्ट पर लागू होगा नया नियम, पर्यटन विभाग ने जारी किया निर्देश

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल और रिसॉर्ट संचालकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य में उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली-2026 लागू कर दी गई है। नई नियमावली के तहत पुराने होटल, रिसॉर्ट और अन्य संबंधित पर्यटन प्रतिष्ठानों के लिए निर्धारित अवधि पूरी होने पर पंजीकरण का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा।

शासनादेश 5 जून 2026 के क्रम में लागू की गई इस नियमावली के तहत जनपद में पहले से संचालित ऐसे सभी होटल और रिसॉर्ट, जिनके पंजीकरण की 5 वर्ष की अवधि 5 जून 2026 को पूरी हो चुकी है, उन्हें अपना पंजीकरण नवीनीकरण कराना होगा।

ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य ने बताया कि संबंधित होटल और रिसॉर्ट संचालक पंजीकरण अथवा नवीनीकरण के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.uttarakhand.turism.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत संचालकों को समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अपडेट कराना होगा।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराने वाले होटल और रिसॉर्ट संचालकों के खिलाफ पर्यटन पंजीकरण नियमावली के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
विभाग की ओर से होटल-रिसॉर्ट संचालकों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित संचालक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, नैनीताल से संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440