बड़ी खबर: सेना में भर्ती ना हो पाने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम…

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्धार। कोटद्धार नगर निगम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां कुंभीचैड़ निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सनेह क्षेत्र के कुंभीचैड़ निवासी पुनीत रावत, पुत्र भगवान सिंह रावत कुछ दिन पूर्व वृंदावन यूपी में सेना की नर्सिंग एसिस्टेंट की भर्ती में गया था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह डिप्रेशन में था।

वहीं शनिवार शाम करीब पांच बजे पुनीत (Puneet) अपने कमरे में था। उसके पिता कुछ काम से उसके कमरे में गए तो पुनीत पंखे से लटका मिला। आनन फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतार और बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष

The young man took a terrible step after not being able to join the army

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440