जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। स्कूल की छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और किसी भी आपात अथवा असुरक्षित परिस्थिति में सही समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), नैनीताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि जीवन में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी, खतरे या आपात स्थिति का सामना होने पर घबराने के बजाय साहस और समझदारी से काम लेना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में तुरंत 112 पर संपर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में मदद मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए। समय पर सही कदम उठाना और विश्वसनीय लोगों अथवा पुलिस को सूचना देना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कानून व्यवस्था पर DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 लोग जिला बदर; अब तक 98 पर कार्रवाई

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे स्वयं को कमजोर न समझें, बल्कि आत्मविश्वास और सतर्कता के साथ हर परिस्थिति का सामना करें। स्कूल आते-जाते समय, सार्वजनिक स्थानों पर या किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट के ढिकाला जोन में पर्यटकों की बंपर डिमांड, 21 दिसंबर तक नाइट स्टे की बुकिंग फुल

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री सहित शिक्षकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

छात्राओं के लिए विशेष संदेश “डरें नहीं, सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मांगें। आपकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।” किसी भी आपात स्थिति में समय गंवाए बिना 112 पर संपर्क करें और निर्भीक होकर सहायता प्राप्त करें। जागरूकता, सतर्कता और आत्मविश्वास ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440