स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ती शिकायतों पर बड़ा कदम, ऊर्जा निगम ने मीटर बदलने की प्रक्रिया रोकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। स्मार्ट मीटरों से जुड़ी लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद ऊर्जा निगम ने बड़ा कदम उठाया है। उपाकालि की प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में 22 नवंबर 2025 को हुई समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का पूरी तरह समाधान होने तक स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। निर्देश जारी किए गए कि फिलहाल केवल छैब् और प्क्थ् श्रेणी के उपभोक्ताओं के मीटर ही स्मार्ट मीटर से बदले जाएं। वहीं स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष मेगा कैंप लगाने का निर्णय भी हुआ। इन कैंपों में ।डप्ैच् के कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान मौके पर ही हो सके।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को अपने क्षेत्रों में लंबित स्मार्ट मीटर शिकायतों का पूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही भविष्य में स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। निगम का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440