समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस एवं गौवंश संरक्षण स्क्वायड ने बनभूलपुरा क्षेत्र में गौकशी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए दो मामलों में कार्यवाही करते हुए मौके से 225 किलो गोमांस बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौवंश संरक्षण स्क्वायड को मुखबिर से सूचना मिली कि बनभूलपुरा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में गौकशी की जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्क्वायड टीम ने प्रभारी अंबी राम आर्य के नेतृत्व में बनभूलपुरा थाना पुलिस के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने इंदिरा नगर बड़ी रोड में एक घर व एक दुकान में गौकशी पकड़ ली। इस बीच तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे। जिनमें से पीछा कर एक तस्कर को दबोच लिया गया। जबकि तीन फरार होने में सफल रहे। घर से एक कुंतल तो दुकान से 123 किलो गोमांस बरामद हुआ। टीमों ने मौके से मांस के साथ ही औजार कुल्हाड़ी, चापड़, सूजा, छुरी, इलेक्ट्रानिक तराजू ,1 गौवंशीय पशु की खाल को कब्जे में ले लिया। पकड़े गये तस्कर मुस्तफा पुत्र सलीम निवासी इंदिरा नगर वार्ड 21 बनभूलपुरा को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। जबकि फरार तस्करों जफर कुरैशी पुत्र रफी कुरैशी निवासी इंदिरा नगर, भाई जाहिद व जीजा सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में स्क्वायड प्रभारी के अलावा कांस्टेबल विनोद यादव, जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविन्द्र बिष्ट, गणेश सत्याल, चन्द्रशेखर मल्होत्रा, नरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



