नियंत्रण खोने से बाइक गिरी खाई में, काठगोदाम थाना क्षेत्र के युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की बाइक नियंत्रण खोने से खाई में गिर गिर गयी। इस हादसे में उसकी मौत हो गयी। घटना करीब बीती रात करीब 10.30 बजे की है। इधर सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय दीपक पलड़िया पुत्र ईश्वरी दत्त पलड़िया निवासी चौक बसूतिया जंतवाल गांव, काठगोदाम सोमवार रात करीब 10.30 बजे दीपक हल्द्वानी से बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला था। जिसकी सूचना उसने अपने परिजनों को घर पर दी थी। देर रात भीमताल से करीब 400 मीटर आगे दीपक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक खाई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गये और उसकी खोज ढूंढ की, लेकिन उसका कुछ मालूम नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजनों द्वारा फिर ढूंढखोज की गयी। तो वह घटना स्थल से नजदीक सड़क पर घायल अवस्था में मिला। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल काठगोदाम थाना में दी। सूचना के बाद एसओ प्रमोद पाठक और चौकी प्रभारी फिरोज खान मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में दीपक को बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440