UGC के नए नियम के विरोध में हल्द्वानी में सत्याग्रह, बुद्ध पार्क में जुटे सैकड़ों लोग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन की ओर से एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड आंदोलन के रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

सत्याग्रह के दौरान संगठन के सदस्यों ने UGC के 2026 के Equity Regulations को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और इसे वापस लेने की मांग की। UGC ने इन नियमों को जनवरी 2026 में उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव से निपटने और समानता एवं समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिसूचित किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में इन नियमों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी। अगस्त में केंद्र ने अदालत को बताया था कि नियमों पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

‘यह लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं’
संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि रामपुर तिराहा कांड के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए संगठन अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहा है। उन्होंने UGC के नए नियमों को लेकर सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और नियमों को वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फर्जी डिग्री-टीईटी का खेल! सैकड़ों शिक्षक जांच के घेरे में, बागेश्वर में 10 पर गिरी गाज

विशाल शर्मा ने कहा कि उनका विरोध किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था को लेकर है। उन्होंने दावा किया कि नए UGC नियमों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के सामने समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन नियमों के रोल बैक की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा।

वहीं तेज सिंह कार्की ने भर्ती प्रक्रियाओं और UGC नियमों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा के शहीदों ने जिस उत्तराखंड की कल्पना की थी, संगठन उस दिशा में प्रदेश को आगे बढ़ाने की मांग कर रहा है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर तक विस्तार देने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें -   गांधी और भारतीयता’ पर मंथन: UOU में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार, गांधी के उत्तराखंड कनेक्शन पर भी हुई चर्चा

बुद्ध पार्क में जुटे सैकड़ों लोग
आयोजकों के अनुसार सत्याग्रह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और UGC नियमों के विरोध में नारे लगाए। वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखते हुए नियमों को वापस लेने की मांग की और आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

कार्यक्रम में अमित चौहान, मुकेश रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, हयात सिंह रावत, हरीश कांडपाल, अमर सिंह, पूरन भट्ट, दीवान सिंह, अमित पंत, राकेश नयाल, मदन मोहन जोशी, हरीश रावत, सीमा बत्रा, दीप्ति गुरुरानी, प्रभा खनका, अल्का वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, तरनजीत कौर, नेहा शर्मा, प्रियंका सक्सेना, वैशाली लोबियाल, दीपक जोशी, गिरीश पाठक, देव बिष्ट, पीसी शर्मा, देवेंद्र सालकोटी, कौशिक धौनी, प्रीति वर्धन उप्रेती, अंबादत्त, हरि सिंह वाणी, खड़क सिंह, सीसी पंतोला, नारायण दत्त बडोला, तरुण वानखेड़े, पीसी भट्ट, अशोक कुमार मंडल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. आशुतोष पंत, मनमोहन चौधरी, मुकेश चंद्र शर्मा, दिनेश कुमार तिवारी, राजेश कांडपाल और पूरन चंद्र जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440