रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन, दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर शुक्रवार को हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिकोनिया स्थित हरिप्रसाद टम्टा पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से किया गया। मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद आंदोलनकारियों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘दोषियों को अब तक सजा न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण’
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारियों ने रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को अब तक सजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को दून लाए, फिर कमरे में बनाया बंधक! किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों का बलिदान प्रदेश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके साथ हुए अन्याय के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सजा मिले।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह

राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को किया याद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योत्सना पांडे, जिला महामंत्री हेम पाठक, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भगवती बिष्ट, सावित्री देवी, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, जितेंद्र उप्रेती, विनय पांडे, भास्कर पांडे, ए. प्रकाश कुमार, नीरज कुमार सहित कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440