समाचार सच, हल्द्वानी। तेज गति से रुद्रपुर की ओर जा रही कार में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही कार ने बेल बाबा के समीप रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहे 35 वर्षीय गणेश रावत निवासी अल्मोड़ा को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गणेश दूर जा गिरा यह देख कार चालक ने घायल गणेश को उपचार के लिए रामपुर रोड स्थित चिकित्सालय ले आए जहां उपचार के दौरान गणेश रावत की मौत हो गई मामले की सूचना टीपी नगर चौकी पुलिस को दी पुलिस में दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












