भाजपा प्रत्‍याशी कल्पना सैनी ने कराया राज्यसभा की सीट पर नामांकन, डॉ0 सैनी का निर्विरोध निर्वाचन तय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड से रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत होने के चलते कल्पना सैनी की जीत तय मानी जा रही है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। बीते दिवस ही भाजपा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डा. कल्पना सैनी को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

डा. सैनी मंगलवार को दोपहर दो बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। विपक्ष की ओर से कोई नामांकन नहीं कराया गया। वैसे भी भाजपा के पास विधानसभा में दो तिहाई बहुमत है। ऐसे भाजपा प्रत्याशी डा सैनी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, तीन जून को नाम वापसी की तिथि है। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 10 जून को होगी। भाजपा प्रत्याशी डा सैनी पिछड़ा वर्ग से आती है और वर्तमान में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें -   ऐसा लगा जैसे बाबा ने खुद घर बुला लिया…अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे भक्त की भावुक कहानी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440