भाजपा ने पूरे प्रदेश में मनायी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा ने प्रदेश भर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को बूथ स्तर तक धूमधाम से मनायी। मंडलों एवं ज़िला स्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न केंद्रों पर प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के प्रति देश और समाज की ओर से कृतज्ञता प्रकट की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली ने कहा कि आज देश जिस संवैधानिक लोकतंत्र की आज़ाद हवा में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है उसको बनाने और स्थापित करने में भारतरत्न बाबा साहब का योगदान अमिट है। विपरीत परिस्थितियों के वावजूद उन्होंने समाज में बराबरी स्थापित करने के लिए सम्पूर्ण जीवन खपा दिया। तत्कालीन सरकारों ने उनके योगदान को कमतर साबित करने का प्रयास दशकों तक किया। लेकिन भाजपा की ही वह स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की सरकार थी जिन्होंने उन्हें भारतरत्न से सम्मानित कर देश समाज को कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा, आज भी पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहब के जीवन एवं कार्यों से जुड़े स्थानों को संरक्षित कर भव्यता प्रदान करने में जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेती रहे। सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि भाजपा भारतरत्न डॉ अम्बेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात कर राजनैतिक ही नही सामाजिक तौर पर भी कुरीतियों को दूर करने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर को सीबीआई कोर्ट में पेश होने का नोटिस, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट पर होगी सुनवाई

मोदी जी द्वारा दिया मूल मंत्र सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास भी इससे ही प्रेरित है । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष बड़थ्वाल ने बाबा साहब के जीवन पर काव्य पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -   शरद पूर्णिमा 2026: कब रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत? क्‍या है इसका महत्‍व? जानिए पूजा विधि और नियम

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महापौर सुनील उनियाल गामा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, नवीन ठाकुर, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मानिक निधि शर्मा व राजेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र कटारिया, अजीत नेगी, करुण दत्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BJP celebrated Baba Saheb Bhimrao Ambedkar’s birth anniversary in the whole state

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440