नैनीताल में हर शनिवार होगा ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे’, अधिकारी और कर्मचारी भी सवार होंगे बस और ई-वाहनों पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। नैनीताल जिला प्रशासन ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब हर शनिवार को जिले में ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे’ मनाया जाएगा। इस दिन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी निजी वाहनों की बजाय बस, साझा टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे।

आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों के पास ई-वाहन उपलब्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ई-वाहनों के इस्तेमाल के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने और कार पूल व्यवस्था को बढ़ावा देने की भी अपील की है।

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ईंधन की बचत होगी, शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही, आम लोग भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। विभागीय स्तर पर फीडबैक सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें अधिक किराया वसूली, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल और चालक के व्यवहार जैसी शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी कॉलेज में नामांकन के दौरान हंगामा पड़ा भारी, उपद्रवियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेशों को धरातल पर लागू करते हुए यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440