भाजपा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, रोपे पौधे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के विभिन्न स्थानों में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में आमजन से भी सहभागिता की अपील की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में दो टीमों के माध्यम से चार जगह पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। खुशीराम पार्क, डीके पार्क, रामपुर रोड में जाहरमल पेट्रोल पम्प के पास व भोला नाथ गार्डन में पौधे लगाए गए। इस दौरान आने-जाने वालों को पर्यावरण का महत्व समझाया गया और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, बीएस बिष्ट, राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा दिनेश आर्य, मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, हरीश आर्य, शंकर कोरंगा, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल व मधुकर श्रोत्रिय, कार्यक्रम संयोजक कनिष्क धींगरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद मनोज गुप्ता, राहुल झींगरन, विनोद जायसवाल, मनीष पाल, अमोल मल्होत्रा, कमलेश जोशी, मनोज अग्रवाल, राजेन्द्र सुयाल, गीता जोशी, संदीप भोज, वीरेंद्र जायसवाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, आशीष मल्होत्रा, कन्हैया जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की उपस्थिति में पं. दीनदयाल पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया। हल्द्वानी उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों वेलेजली लॉज, आवास विकास, सुभाष नगर, श्रमिक बस्ती, काठगोदाम, दमुवाढूंगा, बंदोबस्ती, ब्यूरा, दमुवाढुंगा आदि स्थानों पर भी वृक्षारोपण का कार्य कर नैनीताल रोड पर 120 लोगों को मास्क वितरण कर कोराना महामारी से बचने के लिए जन चेतना अभियान भी चलाया गया।
नगर महामंत्री दिशांत टंडन ने जन्मदिन के अवसर पर नगर अध्यक्ष द्वारा पेड़ भेंट किए, भाजपा कार्यकर्ता भुवन पाठक ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मंडल को 50 साबुन की टिकिया दी।
आज के कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी संजय दुमका, सोशल मीडिया के जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, विनोद तिवारी, पनराम, श्रीमती मुन्नी बिष्ट, नगर मंत्री वीरेंद्र देउपा, अनिल चंदोला, आनंद आर्य, चंदन नेगी, श्रीमती पूजा भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, पार्षद दीपक बिष्ट, मास्क संयोजक अंशुल पांडे, युवा नेता योगेंद्र परमार, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, गीता उप्रेती, कर्नल आलोक पांडे आदि द्वारा कार्य में सहयोग किया गया।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440