महंगाई बढ़ाने से बाज आये भाजपा: तिवारी

खबर शेयर करें

अन्नदाताओं को कठघरे में खड़ा करने का आरोप

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने कहा है कि बढ़ती महंगाई पर केन्द्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से महंगाई बढ़ती जा रही है उससे आम व मध्यम वर्ग के लोगों का जीना बेहाल हो गया है। तिवारी ने कहा कि एक तरफ सरकार देश में खुशहाली लाने का दावा कर रही है जबकि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम व निर्धन तबके का आदमी अपने जीवन में कैसे खुशी महसूस करेगा। वहीं देश के किसान लंबे समय से कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोशित हैं लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय सरकार उन्हीं को ही कठघरे में खड़ी कर रही है। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इसके लिए रैली और पदयात्रा निकालकर भाजपा को घेरेगी और सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ेगी।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440