भाजपा कांग्रेस किसानों के आंदोलन को सफल नहीं होने देना चाहती : एसएस कलेर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें किसान विरोधी पार्टी बताया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर किसान आंदोलन को साजिश के तहत कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस किसानों के आंदोलन को सफल नहीं होने देना चाहती है। दोनों ही दल किसानों के आंदोलन और भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की बिजली काट दी गई। उनके पानी की सप्लाई काट दी गई। ये सब इसलिए किया गया, ताकि किसान परेशान हों और मजबूर होकर अपने घरों को लौट जाएं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर जो हुआ, उसके पीछे भी भाजपा का हाथ है। किसानों पर पहले भी अत्याचार हुए, लेकिन तब कांग्रेस के नेता चुप्पी साधे रहे और आज वही किसानों के हिमायती बनने का दिखावा कर रहे हैं। कहा कि जब किसान अपने हक के लिए आंदोलन के साथ-साथ महापंचायत कर रहे हैं तो भाजपा, कांग्रेस दोनों दल इस पर भी राजनीति करने की कोशिश में लगे हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440