भाजपा द्वारा जरूरतमंद, असहाय व गरीबों को भोजन व राशन किया वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 39वें दिन भी अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में 326 मोदी टिफिन (राजमा-चावल) का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि पंचायत घर क्षेत्र में आग से क्षतिग्रस्त झोपड़ियों का नवनिर्माण प्यारेलाल जायसवाल पुत्र कन्हैयालाल जायसवाल के सहयोग से सम्पन्न करवाया गया है साथ ही मोदी टिफिन के माध्यम से नगर निगम कर्मचारियों, स्वास्थ्य सेवाओं मे लगे स्टॉफ और अस्पतालों में रुके मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य कोरोना वारियर्स को पुलिस कर्मियों के माध्यम से नैनीताल रोड पर मोदी टिफिन से प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
सेवा कार्य में कन्हैया जायसवाल, बब्लू पाल, अनूप टंडन, रेनू टंडन, अतुल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, रोहन कपकोटी, कपिल अग्रहरी उपस्थित रहे।


इधर भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में पदाधिकारियों में 225 मोदी टिफिन व 2 राशन गरीब, असहाय व निर्बल लोगों को वितरण किये वहीं नगर अध्यक्ष विशाल नेगी 300, नगर मंत्री अनिल चंदोला 50, महिला नेत्री पूनम जोशी 127 मास्क भी दिये। वितरण टीम को जनसंघ के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी प्रकाश चन्द्र पाण्डे, समाजसेवी कर्नल आलोक पाण्डे द्वारा रवाना किया गया। वितरण करने में महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी, नगर मंत्री आनंद आर्य, पूर्व पार्षद श्री राजेन्द्र भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, युवा मोर्चा कार्यकर्ता योगेन्द्र परमार, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, बिन्नी, पूनम जोशी, प्रियांशु जोशी, पंकज जोशी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 जुलाई 2026, गुरुवारजानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा सफलता का साथ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440