भाजपा ने गरीब, असहाय लोगों को भोजन व राशन दे करी सहायता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 40वें दिन भी अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में 827 मोदी टिफिन (कढ़ी-चावल) का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि माननीय सांसद अजय भट्ट के निर्देशानुसार मोदी रसोई का पुनः विस्तार कर दिया गया है। क्योंकि कुछ जगहों पर राशन समाप्त हो गया है और कुछ नई जगह से कार्यकर्ताओं के आग्रह पर संग्रह केन्द्र हिन्दू धर्मशाला में भोजन निर्माण कर व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मोदी टिफिन के माध्यम से नगर निगम कर्मचारियों, स्वास्थ्य सेवाओं मे लगे स्टॉफ और अस्पतालों में रुके मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य कोरोना वारियर्स को पुलिस कर्मियों के माध्यम से नैनीताल रोड पर मोदी टिफिन से प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा नगर, गांधी नगर, राजपुरा क्षेत्र व घास मंडी आदि स्थानों पर भी मोदी टिफिन पहुंचाया जा रहा है। सेवा में प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, कन्हैया जायसवाल, बब्लू पाल, प्रतिभा जोशी, अनूप टंडन, रेनू टंडन, योगेश राजौर, कनिष्क धींगड़ा, जितेंद्र जायसवाल, कपिल अग्रहरी उपस्थित रहे।


इधर भारतीय जनता पार्टी नगर उत्तरी के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा 42वें दिन भी 195 मोदी टिफिन व 3 मोदी राशन किट गरीब, असहाय व निर्बल लोगों को वितरित किये। वहीं नगर कोषाध्यक्ष उमेश सैनी द्वारा 50 मास्क, महिला नेत्री विन्नी द्वारा 50, सेविका समिति सदस्य चमन सक्सेना ने 100 मास्क अध्यक्ष को सौंपे। वितरण टीम को समाजसेवी अनीता जैन व ममता अग्रवाल द्वारा रवाना किया गया। वितरण करने में महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी, नगर मंत्री आनंद आर्य, पूर्व पार्षद राजेन्द्र भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, युवा मोर्चा कार्यकर्ता योगेन्द्र परमार, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, बिन्नी, प्रियांशु जोशी, पंकज जोशी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440