वर्चुअल रैली के बदले भाजपा आम जनता की करती मदद : बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल रैली और आपातकाल की बरसी पर काली पट्टी बांधने के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वर्चुअल रैली के बदले भाजपा आम जनता की मदद का कार्य करती जो अच्छा होता।
उनका कहना था कि भाजपा प्रदेश इस समय में वर्चुअल रैली की तैयारियां कर अपना मानसिक दिवालियापन दिखा रही है। बेहतर होता की भाजपा पार्टी इस समय में जनता की मदद करती, पर लोगों का ध्यान हटाने के लिये अतीत की बातों को लाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान में देश कोरोना से जूझ रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। गरीब और किसान की कमर टूटती जा रही है। पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दामों के कारण दैनिक वस्तुओं पर असर पड़ रहा है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440