समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री बनाने की फेक्टरी है जिसमें एक तरफ से विधायक डालो दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री निकलता है। भाजपा ने चार साल में प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देकर नया कीर्तिमान बनाया है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के चेहरे में चुनाव लड़ने वाली प्रचण्ड बहुमत की भाजपा को मुख्यमंत्री के चेहरे का आकाल पड़ गया है। पूर्व के दोनों मुख्यमंत्रियों ने जनता बड़े बड़े बाउनसर दिए हैं। चाहे वो फटी जीन्स हो, चाहे कोरोना को एक प्राणी बताकर उसे जीने का अधिकार देना, या फिर भारत को अमरीका का गुलाम बताना। अब देखना है कि नए मुख्यमंत्री कौन से गेन्द फेकेंगे। उनका कहना था कि जब प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना है ऐसे में भाजपा सरकार नए-नए मुख्यमंत्री दे रही।
कांग्रेस प्रवक्ता बल्यूटिया ने कहा बार बार मुख्यमंत्री बदलने से प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता से विकास बाधित हुआ जिसका खामियाजा उत्तराखण्ड की जनता को उठाना पड़ रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















