भाजपा विचार की पार्टी है परिवार की नहीं : नरेश बंसल

खबर शेयर करें

आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

समाचार सच, देहरादून। भाजपा विचार की पार्टी है परिवार की नहीं। इसीलिए निरंतर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस का विगत 20 वर्षों से एक ही अध्यक्ष है, जबकि हमारे यहां 10 अध्यक्ष बन चुके हैं। किसी को नहीं पता होता कि हमारा अगला अध्यक्ष कौन होगा। भाजपा कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है, इसीलिए निरंतर विस्तार ले रही है। यह बातें राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने एक कार्यक्रम में कहीं।

भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। बंसल ने उत्तर प्रदेश में पिछली सपा सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके अपने परिवार के 35 सदस्यों को लाल बत्ती दी गई थी, जनता ने ऐसा जवाब दिया कि सरकार तो गई ही, अब उनके सभी सांसद भी एक मारुति कार में बैठकर संसद पहुंचते हैं। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी, क्योंकि भाजपा कार्यकर्त्ता पर राजनीति के साथ समाज को दिशा देने की भी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को महानगर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. उदय पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल ने भी संबोधित किया। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट व मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस दौरान महामंत्री रतन चौहान, सत्येंद्र नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद आलम, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440