ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीति : इंदिरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने राजधानी बनाने को एकमात्र शगूफा बताया। उन्होंने कहा कि राजधानी के मसले पर सरकार की नियत साफ नहीं है। गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष ने डॉ0 इंदिरा हृदयेश को आड़े हाथों लिया है। कहा है कि गैरसैंण सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा कर दी। इसके लिए न तो किसी प्रकार की कोई चर्चा की गई, न ही प्रतिपक्ष को भरोसे में लिया गया और न ही इसकी रूपरेखा के बारे में ही कोई बातचीत की गई। सम्भवता यह भाजपा संगठन की दृष्टि से अच्छी हो, सो ठीक। लेकिन इस दिशा में आज तक क्या हुआ? यह महज घोषणा ही बनकर रह गई। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या देहरादून में ऐसे कोई संकेत मिल रहे हैं कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण होगी और वहीं पर कामकाज होगा। क्या गैरसैंण में सचिवालय बनाने की दिशा में कोई कदम उठाया गया? क्या गैरसैंण में कोई सचिवालय या फिर कोई कैंप कार्यालय ही काम कर रहा है? जिसमें गैरसैंण के स्थानीय निवासियों के अलावा चमोली व उसके आस-पास निवास करने वाले लोग ग्रीष्मकालीन राजधानी में जाकर अपने शासन स्तर के काम करवा सकें। जब ऐसा सबकुछ नहीं है तो यह केवल राजनीतिक घोषणा ही है। राजधानी के मसले पर सरकार की नियत साफ नहीं है। क्योंकि आज तक सरकार प्रदेश की स्थायी राजधानी तक घोषित नहीं कर पाई है। जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई गई है अगर वहां के लोगों को काम के लिए भागकर देहरादून आना पड़े तो यह कहना निरर्थक है कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी होगी। कहा कि सरकार गैरसैंण पर राजनीति न कर पर्वतीय क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम करे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440