भाजपा कर रही है लोगों को संदेश के जरिए जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में संदेश लिखे हुए चेस्ट कार्ड रिक्शा चालकों, टैम्पो चालकों, ई-रिक्शा चालकों, सब्जी और फल विक्रेता व दुकानदारों को लगाए गए, साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि दिन भर आप जिन लोगों से मिलते हैं उनको यह चेस्ट कार्ड दिखाएं। जिससे लोग भी जागरूक होते रहे।
जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इस वैश्विक महामारी के खिलाफ व उससे बचाव के तरीकों का अभियान चला रही है। इसके लिए उनके द्वारा जनता से जुड़े हुए व्यक्तियों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जैसे ऑटो चालक, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा चालक, फल-सब्जी विक्रेता आदि जहां पर जनता का आगमन ज्यादा होता है वहीं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हस्तनिर्मित 300 मास्क भी बांटे गए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तख्तियों पर भी जागरूकता संदेश लिखकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास करते दिख रहे हैं।]


इस अभियान में मुख्य रूप से महापौर डॉ जोगेंद्र पाल रौतेला, जिला महामंत्री कमलनयन जोशी व प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल व मधुकर श्रोत्रिय, जितेंद्र मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल ,सुरेश गौड़, कमल भट्ट, कपिल अग्रहरि, सुरेंद्र बिष्ट, कनिष्क ढींगरा, बेबी गोयल, कमलेश जोशी, विजय साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440