समाचार सच, हल्द्वानी। कृषि बिल लागू करने पर किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों को धन्यवाद पत्र लिखा है। इस पत्र को भाजपा किसान मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के माध्यम से संबंधितों को भेजा है। भाजपा किसान मोर्चा नैनीताल इकाई ने रविवार को जिलाध्यक्ष कमल जोशी के नेतृत्व में किसानों का धन्यवाद पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजे। इन पत्रों में किसानों ने कृषि बिल लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। पत्रों में किसानों ने कृषि विधेयक को उनके हित में बताया है। इस कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे। किसानों का यह भी कहना है कि इस बिल से इससे देशभर में किसानों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही उन्हें बिचौलियों से आजादी मिलेगी। जो लोग इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। कहा है कि इससे भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प पूरा होगा।
इस दौरान मोर्चा जिला प्रभारी रघुवर दत्त जोशी, जगदीश पंत, हरीश सुनाल, प्रकाश नागीला, मयंक पांडे, राजेंद्र प्रसाद उप्रेती आदि मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


