भाजपा किसाना मोर्चा ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम मुफ्ती के खिलाफ तहरीर सौंप की कार्यवाही की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर भाजपा किसान मोर्चा ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल जोशी मुनि ने कहा है कि केंद्र सरकार व संसद ने जम्मू-कश्मीर में वैधानिक रूप से धारा-370 को समाप्त किया है। इससे व्यक्ति वहां की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपना अलग झंडा होने तक तिरंगा न उठाने की बात कही है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। कहा कि देश का कोई भी नागरिक राष्ट्र ध्वज को न उठाने वाले शब्द बोले तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कोतवाल से महबूबा मुफ्ती के खिलाफ राष्ट्र ध्वज के अनमान व नवीन ध्वज के प्रति बयान देने के लिए देशद्रोह की वैधानिक व्यवस्था के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के साथ बयान की सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। पुलिस ने तहरीर रिसीव करते हुए मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। तहरीर देने वालों में कमल मुनि के साथ मनोज मठपाल, राजेंद्र रावत, भुवन जोशी, मयंक पांडे, प्रशांत मिश्रा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440