समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कालाढूंगी में आईसीयू सेंटर खोलने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने राज्यसभा सांसद, अनिल बलूनी को पत्र लिखा है। पत्र में तिवारी ने कहा है कि मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। लेकिन यहां आईसीयू की व्यवस्था न होने से कई बार गंभीर घायलों को उपचार नहीं मिल पाता है। इतना ही नहीं कालाढूंगी चकलुवा से लेकर, नया गांव, कमोला, धमोला, बैलपड़ाव, कोटाबाग आदि क्षेत्रों का केंद्र बिन्दु भी है। इसे देखते हुए उन्होंने पत्र के माध्यम से कालाढूंगी के राजकीय चिकित्सा केंद्र के भवन में आईसीयू सेंटर खोलने की मांग उठाई है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


