भाजपा ने जनचेतना अभियान से किया जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में 8वें दिन भी जनचेतना अभियान जारी रहा। जिसके इनके द्वारा ’150 मास्क वितरण एवं लोगों का इन्फ्रारेड गन द्वारा शारीरिक तापमान चेक कर कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया, साथ ही सभी लोगों को साबुन से नियमित हाथ धोने बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सामाजिक दूरी को बनाए रखने का अनुरोध किया। और अपने घर में या पड़ोस मैं कोई भी व्यक्ति राज्य के बाहर से आता है तो तुरंत शासन को संपर्क कर सहयोग करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, मंत्री आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, मास्क संयोजक अंशुल पांडे, युवा नेता योगेन्द्र परमार, महिला नेत्री श्रीमती दीप्ती चुफाल, श्रीमती प्रेमलता पाठक एवं राहुल लटवाल, प्रियांशु जोशी उपस्थित रहे।

पंत को मिला सम्मान
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ0) अध्यक्ष नवीन पंत जी को उनके और उनकी नगर की टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र जगत राम जोशी जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440