भाजपा महिला मोर्चा ने वितरित की आयुष किट

खबर शेयर करें

देहरादून। गढ़ी कैंट में भारतीय जनता महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग रेहड़ी एवं ठेली वालों को आयुष किट एवं जूस वितरित किया। यह कार्यक्रम मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत किया गया।

आयुष किट एवं जूस वितरण से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि विधायक गणेश जोशी जिस प्रकार आम जनता के दुख दर्द से सीधे जुड़े रहते हैं, वह हम सभी को प्रेरणा देता है। वह चाहते तो अपने जन्मदिन को अपने परिवार एवं निजी सम्बन्धियों के बीच मना सकते थे। लेकिन सेवा सप्ताह के रुप में क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर अपनी खुशियों को बांटने का काम एक सच्चा जननेता ही कर सकता है। महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने बताया कि विधायक जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधायक जोशी लगातार जनसेवा में लगे रहते हैं, और हम कार्यकर्ताओं को उनसे सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि सेवा दिवस के तहत जरुरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर राज्यमंत्री टीडी भूटिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विश्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, प्रभा शाह, शिवानी गुप्ता, नीतू बिश्ट, संध्या थापा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440