भाजपा नगर मंडल ने मनायी वेद ऋषि महर्षि वाल्मीकि की जयंती

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वेद ऋषि महर्षि वाल्मीकि की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित पार्क में मनाते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनीत अगवाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर वृतांत सुनाया। कहा कि महर्षि वाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों कि श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त है। वह संस्कृत भाषा के आदि कवि और हिन्दुओं के आदि काव्य रामायण के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण में प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं को महत्व दिया गया है। वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना करके हर किसी को सद्घ्मार्ग पर चलने की राह दिखाई।
इस दौरान नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, नगर उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल, राहुल झिंगरन, दिनेश सिंह, गीता जोशी, मनीष पाल, प्रतिभा जोशी, रेनू टंडन, कमलेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440