भाजपा नगर मंडल ने किया भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। साथ ही मिष्ठान वितरण किया। यहां भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें जनहित में अनेकों योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। कहा कि मनोनीत पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजयुमो को और मजबूती प्रदान होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, मंत्री विपिन पांडे, प्रदेश सह संयोजक संदीप कुकसाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आकाश गर्ग, चंद्र प्रकाश जोशी, कुमाऊ सह संयोजक कार्तिक हरबोला, विभाग संयोजक आशीष मल्होत्रा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी प्रदीप, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, नगर मंत्री गीता जोशी ,पार्षद रेनू टंडन, महिला मोर्चा महामंत्री भूमिका गोयल, आशा शुक्ला, अल्का जीना, कनिष्क ढींगरा, विजय बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, प्रेम सिंह पाती, नन्हे कश्यप, त्रिलोक बिष्ट, कन्हैया जायसवाल, कमलेश जोशी, मुकेश ढींगरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   NEET पुनर्परीक्षा को लेकर हल्द्वानी में सख्ती, 9 परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेंगे विशेष प्रतिबंध

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440