समाचार सच, हल्द्वानी। नगर भाजपा द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर कोरोना वॉरियर्स का स्वागत व सम्मान किया। संवाद कार्यालय में भी उनके द्वारा वार्ड सफाई कर्मियों व होमगार्ड कर्मचारियों का स्वागत एवं उत्साहवर्द्धन कर उन्हें सम्मानित किया।
नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल व युवा मोर्चा नेता चन्द्रशेखर जोशी के नेतृत्व में 28 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वॉरियर्स का स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय के सामने वार्ड 49 के सफाई कर्मचारी एवं होमगार्डस कर्मियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, वर्तमान दर्जा मंत्री डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, युवा नेता चन्द्रप्रकाश तिवाड़ी, चन्द्रशेखर जोशी, विजय जोशी, तरूण बिष्ट, विरेन्द्र बिष्ट, मोहित काण्डपाल, सावन नेगी, मनोज, मुकुल सक्सेना द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वागत व सम्मान किया गया वहीं उनके द्वारा 28 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफलतापूर्वक चलाई जा मोदी रसोई के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी बधाई व शुभकामनाएं भी दी गयी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


