भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली आपदा की जानकारी

खबर शेयर करें

युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्यों में जुटी केंद्र व प्रदेश सरकार

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत से दूरभाष पर बात कर जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में आयी आपदा की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी को जुटने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने जिलाध्यक्ष चमोली और अन्य पदाधिकारियों से बात कर घटना के बारे में बात की। इसके अलावा श्री भगत ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट से भी बात की। श्री भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने और प्रशासन के साथ राहत कार्यों में हाथ बंटाने को कहा है। श्री भगत ने कहा कि वह पूरी तरह ज़िला प्रशासन से और क्षेत्र के लोगों के संपर्क में है। केंद्र व प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्यों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440