दून पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दून पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से गदगद नजर आए। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया। मानव श्रृंखलाएं थीम आधारित रहीं। कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक दिखी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुले वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वह अपने वाहन से नहीं उतरे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी देहरादून पोस्टरों और बैनरों से अट गया है। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से लेकर राजधानी में स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440