भाजपा उत्तरी मण्डल द्वारा भोजन एवं राशन किट बांटा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर भारतीय जनता पार्टी उत्तरी मण्डल द्वारा मोदी रसोई के माध्यम से 250 भोजन पैकेट व 4 राशन किट का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया गया।

उत्तरी मण्डल के अध्यक्ष नवीन पंत के तत्ववाधान में 38वें दिन भी मोदी रसोई में भोजन बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरण किया गया व उनके द्वारा चार राशन किट भी बांटी गई। वितरण करते समय उनके द्वारा सामाजिक दूरी एवं लॉकडाउन नियमों का भी पूरा-पूरा पालन करते हुए गरीब, निर्बल, असहाय व्यक्तियांे को वितरित किया।

इस सहयोगात्मक कार्य में महामंत्री ज्ञानेन्द्र जोशी, दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, उपाध्यक्ष विनोद तिवाड़ी, मंत्री आनन्द आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, राजेन्द्र भाकुनी, आकाश गर्ग, योगेन्द्र परमार, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, राहुल लटवाल, बिन्नी व पंकज जोशी सहित अनेकों कार्यकर्ता सहयोग देते नजर आये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440