राज्य में प्रवासियों की सहायता को भाजपा ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

खबर शेयर करें

-कुमाऊं मंडल के प्रवासियों के लिये तरूण बंसल तथा गढ़वाल मंडल से बलजीत सोनी को बनाया प्रभारी
-भाजपा ने प्रभारियों और समन्वय के फोन नंबर किये जारी

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य में वापस लौट रहे प्रवासियों की सहायता के लिये भारतीय जनता पार्टी संगठन ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जिला व प्रदेश कंट्रोल रूम को मिलने वाली विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   अंबा हल्दी औषधीय गुणों का खजाना

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने बाहरी प्रदेशों और राज्य में ही अपने घर वापस लौट रहे लोगों की मदद की भी जरूरत बतायी। उन्होंने पार्टी के कंट्रोल रूम तथा अन्य स्तरों से आने वाली प्रदेश सरकार से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार से समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को सौंपी है। उनका फोन नंबर 9358106070 जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

इसी क्रम में रेलमार्ग से पहुंचने वाले कुमाऊं मंडल के प्रवासियों के लिये कुमायूं के पूर्व मीडिया प्रभारी तरूण बंसल (फोन नंबर 8115052557) तथा गढ़वाल मंडल के लिये पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी का फोन नंबर 9997056622 को प्रभारी बनाया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440