समाचार सच, हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला महोत्सव के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नैनीताल के जिला महामंत्री रविन्द्र बाली आर्य के नेतृत्व में राजपुरा वार्ड नं0 12 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर मोर्चे के जिला प्रभारी प्रताप बिष्ट द्वारा छाया दार व फलो के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर मोर्चे के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वृक्षों को संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिये संकल्प लिया।
रविन्द्र बाली ने कहा आज अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के द्वारा पूरे जिले में 19 मंडल अध्यक्षों की टीम व विभिन्न संस्थाओं के द्वारा मिलकर पौधे लगाए गए ओर पौधों के संरक्षण के लिए भी मंथन किया गया। प्रताप बिष्ट ने कहा 100 पौधे अगर लगाये गये उसमें से 50 प्रतिशत भी पौधे जीवित रहे तो मोर्चे की पौधा रोपण की मुहीम सफल हो जायेगी।
पौधें रोपण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा भुवन आर्य, संदीप कुकसाल, योगेश राजोर,राजेश साहु, चन्द्र शेखर परगाई, श्याम भारती, पूरन आर्या, राधेश्याम, सूरज कुमार, जानकी प्रसाद,पवन साहू, रवि कुमार उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



