समाचार सच, हल्द्वानी (फरहत रऊफ)। संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फेसबुक में अपमानित पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने एसपीसिटी से अपमानित पोस्ट करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसपीसिटी डॉ जगदीश चन्द्र को बताया कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर की जयंती पर कुंदन बजेठा नामक युवक द्वारा फेसबुक पर अनमानित पोस्ट की गई है। कहा कि पोस्ट के माध्यम से जाति विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। साथ ही इससे सामाजिक समरसता के घ्विखंडन का प्रयास भी किया गया है। कार्यकर्ताओं ने एसपीसिटी को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र सौंपने के साथ ही अपमानित पोस्ट की प्रति भी उपलब्ध कराई है। साथ ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। एसपीसिटी ने इस मामले में कार्यवाही का भरोसा कार्यकर्ताओं को दिलाया है।
एसपी से मिलने वालों में मोर्चा के प्रदेश मंत्री भुवन आर्य, जिला महामंत्री रविंद्र बाली, हरीश आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश राजौर, उपाध्यक्ष मनीष पाल, दिनेश सिंह, मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव, अमित पाल, रामप्रकाश, सोम सोनकर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















